न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

18 परिवारों के बीच अंचल प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण

फलका/ कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भगहां पंचायत एवं अन्य पंचायत में अलग-अलग अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच अंचल प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। आग लगने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

वही हथवारा पंचायत के तीन, भंगहा पंचायत के दस, पोठिया पंचायत के दो और सोहथा उत्तरी पंचायत के तीन परिवारों को राहत सामग्री दी गई।

अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अंचल नाजीर गोपाल यादव और कर्मचारी अजय कुमार मंडल भी मौजूद रहे। अगलगी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों के घरों के साथ कपड़े,अनाज और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी जलकर नष्ट हो गया था।

Share this news

Leave a Comment