न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जेवर दुकान का शटर उखाड़कर गहने ले उड़े चोर,जांच में जुटी पुलिस

अमदाबाद/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में चारों ओर बाढ़ है। इसी बीच रात के सन्नाटे और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बैरिया पंचायत के दिलावरपुर दुर्गास्थान के समीप एक जेवर दुकान का शटर उखाड़कर लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार संतोष शाह को मिली।पीड़ित दुकानदार ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर बताया कि वह रोज की तरह विगत शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया था।

सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। दुकान पहुंचने पर एक तरफ का शटर उखड़ा मिला। दुकान से 25 जोड़ी पायल, चांदी की 17 सिकड़ी, पांच ग्राम सोना, चांदी की 25 अंगूठियां, एक चांदी का चम्मच समेत अन्य जेवरात गायब थे। चोरी गये सामान की कीमत करीब 4.37 लाख रुपये बताई गई है।

दुकानदार के अनुसार, चोरों ने घटना से पहले सोलर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद बगल की किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment