प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद से बीडीओ की हुई विदाई
मनसाही/कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी ने अपने प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद से मुक्त होकर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा। इस मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मुझे जिला पदाधिकारी ने जो भार दिया हैं उस पर पूरी तमन्ना के साथ काम करूंगा।
शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की जो भी समस्याएं होगी उनका तुरंत निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विदाई दी गई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लेखापाल अरुण कुमार, शिक्षक कुमार शेखर,किशोर पासवान, नौशाद,रहमान आदि उपस्थित रहे ।