बिहार कैबिनेट का फैसला, ठाकुरगंज क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम
डेस्क :राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की पहल पर राज्य सरकार ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया चेक पोस्ट स्थित मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय प्रोत्साहन देने की मंजूरी प्रदान की है। बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उद्योग विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली, 2016 के नियम-7 के उपनियम (2)(iv) के तहत कंपनी को वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
सरकार के इस निर्णय को किशनगंज जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।