कटिहार – छत्तीसगढ़ में हुए दर्दनाक हादसे में कटिहार के मशहूर वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के दो बेटों सहित परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कटिहार के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सागर सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सुनील कुमार यादव ने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित है।
एक ही परिवार के चार सदस्यों का असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के दुख में सहभागी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस हृदयविदारक घटना की जानकारी कटिहार के सांसद तारिक अनवर को भी दी गई है।
सांसद तारिक अनवर ने भी घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।इस दर्दनाक हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। दिलीप विश्वास, विनोद यादव, प्रहलाद गुप्ता, अवधेश मंडल, जहांगीर आलम, संजय सिंह, फिरोज कुरेशी, सिकंदर मंडल, कुमार गौरव, रिंकू मिश्रा, आनंद राज, पंकज तंबाकूवाला और मेजर जमाल ने परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
नेताओं ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
छत्तीसगढ़ में हुए इस हादसे ने न केवल सागर सिंह के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि कटिहार के खेल जगत और स्थानीय लोगों को भी मर्माहत कर दिया है। परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।