फलका/ कटिहार – प्रखंड के सालेहपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को यातायात को लेकर एसडीएम डॉ. सूरज कुमार, डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने इज्तेमा स्थल पहुंचकर विधि-व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
आयोजन स्थल पर की गई तैयारियों को व्यवस्थाओं की जायजा एवम् निरीक्षण किया वही पेयजल, बिजली, ठहरने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही इज्तेमा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए वाहनों के आवागमन,पार्किंग ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का एसडीएम एवम् डीएसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने और विधि-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। तीन दिवसीय आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखना और आम लोगों को जाम की समस्या से बचाना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण होगा।
यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए किए जा रहे इंतजामों से भी अवगत कराया गया। मौके पर यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, अंचल पदाधिकारी सौमी पोद्दार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।