न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआइएस आधारित मास्टर प्लान की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने समीक्षा कर दिया निर्देश

कटिहार – कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआइएस आधारित मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निगम आयुक्त संतोष कुमार ने की। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी एक्सेल जियोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ जीआइएस आधारित मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों, अब तक की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जीआइएस आधारित मास्टर प्लान कटिहार आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास, बेहतर आधारभूत संरचना एवं भविष्य की शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी मो.नुर अली खान, सहायक टाऊन प्लानर इकरा एवं एक्सेल जियोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment