न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोशल मीडिया विवाद के बीच भाईचारा कायम करने की पहल,ताराचंद धनुका और डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी की मुलाकात,पढ़े पूरी खबर

डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी ने ताराचंद धनुका को टोपी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

किशनगंज/मनोवर आलम

सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव कायम करने की पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के पिता सूरजपुरी नेता ताराचंद धनुका और ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जदयू प्रदेश सचिव डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी की मुलाकात हुई।

पश्चिमपाली स्थित मुगल पैराडाइज रेस्टोरेंट में हुई मुलाकात के दौरान डॉ. मजहरी ने ताराचंद धनुका को टोपी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को खत्म करने और आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर सहमति बनी।

डॉ. मजहरी ने कहा कि ताराचंद धनुका के साथ उनका करीब 30 वर्षों से भाई जैसा संबंध है। दोनों परिवारों के पुराने सामाजिक और व्यक्तिगत रिश्तों को किसी विवाद की वजह से कमजोर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से संयम बरतने तथा एक-दूसरे की आस्था और सम्मान का ख्याल रखने की अपील की।

इधर, ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन की जिला इकाई के शिष्टमंडल ने भी ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को समाप्त करने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर बातचीत हुई।

Share this news

Leave a Comment