न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मनसाही /कटिहार – प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमराज के नेतृत्व में आशा के द्वारा पोषक क्षेत्र से लाए गए गर्भवती महिलाओं की अस्पताल में जांच कर सलाह एवं एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन, लंबाई,वजन आदि की जांच की गई।

वहीं लैब टेक्नीशियन के द्वारा ब्लड जांच की गई। इस अवसर पर क्लर्क,लेखापाल,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,बीसीएम,लेब टेक्नीशियन, एएनएम,सीएचओ,सुरक्षा गार्ड आदि भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment