न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार में 237 पुल और 1361 सड़कों के टेंडर रद्द, नए सिरे से निकलेगी निविदा

पटना: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से पहले जारी की गई बड़ी संख्या में सड़क और पुल परियोजनाओं की निविदाएं रद्द कर दी गई हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में जारी सभी संबंधित टेंडर रद्द कर अब नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी।

बताया गया है कि 237 पुलों और 1361 सड़कों के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए फिर से टेंडर निकाला जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले एक साथ बड़ी संख्या में योजनाओं की निविदा जारी किए जाने को लेकर उस समय विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने भी सवाल उठाए थे।साथ ही संवेदकों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।।

उस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन मंत्री अशोक चौधरी ने ग्लोबल टेंडर के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था कि ग्लोबल नहीं, बल्कि नेशनल टेंडर जारी किया गया है, ताकि विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जा सके।

वहीं, सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने भी इन निविदाओं का विरोध किया था। उनका कहना था कि बड़े स्तर पर टेंडर होने से स्थानीय और छोटे ठेकेदारों के सामने काम का संकट पैदा हो सकता है। अब सरकार द्वारा टेंडर रद्द कर नए सिरे से निविदा निकालने के फैसले के बाद इस मुद्दे ने एक बार फिर राजनीतिक और ठेकेदारी क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।

Share this news

Leave a Comment