न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :गर्भवती महिला के साथ मारपीट, केस दर्ज

सागर चंद्रा / किशनगंज


जमीन मापी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे महेश बथना निवासी मधु देवी पति विष्णु कुमार महतो की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद धीरे-धीरे उसकी स्थिति सामान्य हो गई। पीड़िता मधु देवी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में गांव के ही निकल कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, गौरव कुमार महतो, राज कुमार महतो, नीतीश कुमार महतो सहित अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment