न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय से चार पंखा चोरी,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोरों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कमारमनी से चार पंखा चोरी कर लिया। सोमवार को जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो वर्ग पांच कक्ष में लगे पंखा गायब देख उनके होश उड़ गए।

घटना के बाद शिक्षक सहित छात्र छात्राओं ने पंखे को खोज निकालने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। विद्यालय के प्रधान शिक्षक केशव कुमार सिंहा के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस पंखे की तलाश में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment