टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह
किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात विशेष अभियान चलाकर तीन (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मोहम्मद अंसार, पिता हाफिज्जुद्दीन, निवासी खरा बेलवाड़ी; अवध कुमार मांझी, पिता विश्वनाथ मांझी, निवासी फाराबाड़ी तथा जमुना महतो, पिता डोमलाल महतो, निवासी बेलाल नगर झाला, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मो० दिलशाद खा ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी तथा फरार आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है।