न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, 27 लीटर शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह


टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नेमटोली के समीप से कुल 27 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब में 18 लीटर नेपाली देशी शराब तथा 9 लीटर विदेशी शराब शामिल है। पुलिस ने मौके से एक साइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल शराब के परिवहन में किए जाने की आशंका है।

अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम बुधवार सुबह करीब चार बजे क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान नेमटोली गांव के पास पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि नजर आई। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वह भागने में सफल रहा।

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद 18 लीटर नेपाली देशी शराब, 9 लीटर विदेशी शराब और साइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छानबीन की जा रही है। साथ ही, शराब की बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment