न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

48 घंटे की पुलिस रिमांड पर बांग्लादेशी नागरिक,पूछताछ में खुलेगा घुसपैठ का राज

48 घंटे की रिमांड अवधि में पूछताछ जारी

सागर चंद्रा/ किशनगंज

पूर्व में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में टाउन थाना लाया गया। जहां ट्रैफिक और साइबर डीएसपी के द्वारा आरोपी हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शायद पुलिस यह जानकारी इकट्ठा करना चाहती है कि वह तारबंदी को पार कर कैसे भारत में प्रवेश करने में सफल हो गया। उसे भारतीय सीमा में प्रवेश कराने में किन लोगों ने उसकी मदद की। उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान आरोपी कई सनसनीखेज खुलासा कर सकता है।


बताते चलें कि टाउन थाने की पुलिस ने गत 26 जुलाई को आरोपी हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल को उस रूईधासा प्रेमपुल के पास उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह महीन गांव डीलर चौक निवासी जाकिर हुसैन पिता इजाबुल हक के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

पूछताछ के दौरान बांग्लादेश के मालबाड़ी मियाचान बेपारिर कंडी अलावलपुर गोसाईरहाट, शरियतपुर निवासी हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल (32) वर्ष पिता केताबुल शेख उर्फ आबिद मल ने बताया कि एजेंट के माध्यम से वह भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

इसके बाद उसने यूपी के बहराइच में रहने लगा था। घटना की रात वह बहराइच से ट्रेन से सफर कर किशनगंज पहुंचा था और जाकिर हुसैन के घर जा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य भारतीय जाली दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

गिरफ्तार दोनों आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

Share this news

Leave a Comment