न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:बहादुरगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:स्कूल की अतिक्रमित जमीन को करवाया गया खाली



संवाददाता:निसार अहमद

बहादुरगंज में प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर बड़ी कारवाई की गई।बुधवार को बहादुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत स्थानीय रसल हाई स्कूल परिसर और आसपास की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद नजर आया। स्कूल की कीमती जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को खाली कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।


कार्रवाई के दौरान मौके पर अंचल अधिकारी आशीष कुमार और थाना अध्यक्ष सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।बता दे कि प्रशासन की इस अचानक हुई हलचल से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।


अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि स्कूल की सरकारी जमीन पर किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को पहले चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी है कि यदि दोबारा किसी ने स्कूल की सीमा में अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment