न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का साक्षी बन रहा है – पीएम

देश /डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण, कटक (उड़ीसा) में आईटीएटी के कार्यालय-सह-आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।इस मौके पर पीएम ने कहा अब सरकार की सोच ये है कि जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो रहा है, उस पर पहले पूरी तरह विश्वास करो। इसी का नतीजा है कि आज देश में जो रिटर्न फाइल होते हैं, उनमें से 99.75 % बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिए जाते हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव है जो देश के टैक्स सिस्टम में आया है ।

पीएम ने कहा कि मैं आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं। कटक की ये बेंच अब उड़ीसा ही नहीं बल्कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के लाखों करदाताओं को आधुनिक सुविधाएं देगी ।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज का टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का साक्षी बन रहा है। जब उसे रिफंड के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता, कुछ ही सप्ताह में उसे रिफंड मिल जाता है, तो उसे पारदर्शिता का अनुभव होता है ।

पहले की सरकारों के समय शिकायतें होती थीं टैक्स टेररिज्म की। आज देश उसे पीछे छोड़कर टैक्स ट्रांसपेरेंसी की तरफ बढ़ रहा है।

टैक्स टेररिज्म से टैक्स ट्रांसपेरेंसी का ये बदलाव इसलिए आया है क्योंकि हम रिफॉर्म ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म की अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment