न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :खाना बनाने के क्रम में लगी आग ,लाखो की संपत्ति खाक

किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से लाखो की संपत्ति जल कर खाक हो गया। बताते चले कि दिघलबैंक प्रखण्ड के तेलीभीठा निवासी तनवीर आलम के घर में खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लगने से आग विकराल रूप धारण कर लिया ।

देखते ही देखते दस परिवारो के घरो को भी अपने आग़ोश में ले लिया। जिसमे तरवीर आलम ,नूरमोहम्मद,रूबेदा खातून, मोहम्मद बसीर,मोहम्मद कादिर,मोहम्मद जमील, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद मतीन, की कुल मिलकर 10 लाख से भी अधिक की संपत्ति जल कर खाक हो गई।

जिसमें घर मे रखे जेबर,कपड़ा, धान 20 कुंटल, चावल 5 कुंटल , गैस स्लेडर,बर्तन कपड़ा 65 हजार नगदी,शामिल है। उक्त घटना प्रखंड के करुआमनी पंचायत के तेलीभीठा गावँ के वार्ड नंबर 01 के गन्धर्वडांगा थाना क्षेत्र की है। आगलगी सुबह के 9:30 सुबह की है। उक्त घटना खाना बना रही महिला के चीखने चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के गावँ वासियों ने मौके पर पहुंचकर गन्धर्वडांगा पुलिस व दिघलबैंक पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर दोनों थाने के पुलिस अग्निशमन गाड़ी ले कर पहुँची पुलिस व गाँव वालों ने मिलकर भारी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जल राख हो चुका था।परिवार वालों पर भ्रंरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मोहम्मद मजीद ने सभी 10 परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

Share this news

Leave a Comment