न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :मतदान में सभी ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

किशनगंज /संवादाता

लोकतंत्र के महापर्व में क्या आम क्या खास सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है ।मालूम हो कि जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ आदर्श मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय विवेकानंद मुकुल तोषनीवाल (पश्चिम भाग) में मताधिकार प्रयोग किया।

मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट में जाकर सेल्फी भी क्लिक की।मतदान के बाद जिलाधिकारी ने बूथ पर वोट करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर के प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। जिला पदाधिकारी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का आव्हान किया।वहीं बीजेपी विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ,सांसद डॉ जावेद आजाद ,नगर परिषद उपाध्यक्ष आंची देवी जैन ,विधायक कमरुल हुदा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान किया और अपनी अपनी पार्टी के जीत का दावा किया है ।

Share this news

Leave a Comment