न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ का किया प्रयास,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

नवादा /संवादाता

शनिवार को जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के राजन गांव निवासी 45 वर्षीय महिला गीता देवी ने थाना में छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे गांव के ही उदय राजवंशी, एव विजय राजवंशी जबरन घर में घुस गए और छेड़खानी का प्रयास किया।

विरोध करने एवं चीखने चिल्लाने के दोनों मनचले फरार हो गए ।वहीं थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद करवाई की जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment