न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :कांग्रेस के तौसीफ आलम सहित कई उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

किशनगंज /संवादाता


तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को जिले के कोचाधामन , बहादुरगंज ,ठाकुरगंज एवं किशनगंज विधान सभा क्षेत्र से अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है ।

मालूम हो कि सदर विधान सभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के विधायक कमरुल होदा ने आज पर्चा दाखिल किया वहीं बहादुरगंज से कांग्रेस के विधायक तौसीफ आलम ने और एनडीए प्रत्याशी लखन लाल पंडित ने पर्चा दाखिल किया है ।

जिले के कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र से राजद कि टिकट पर चुनाव लड़ रहे शाहिद आलम ने भी आज ही नामांकन पर्चा दाखिल किया ।ठाकुरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सउद असरार ने भी आज ही नामांकन दाखिल किया मालूम हो कि श्री असरार पूर्व सांसद मौलाना असरारुल हक के बेटे है और बार कांग्रेस की टिकट से पहली बार किस्मत आजमा रहे है ।

इसके अतरिक्त कई अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।मालूम हो कि कोविड महामारी को लेकर सभी सावधानी बरतते हुए अधिकारियों ने नामांकन पत्र स्वीकार किया ।नामांकन के दौरान विधि व्यवस्था सुचारू रहे उसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है

Share this news

Leave a Comment