न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना पड़ने लगा है अब कमजोर ,जानिए आज कितने मरीज मिले

देश /डेस्क

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं । बता दे पिछले 1 सप्ताह से देश में कुल मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 8 लाख से कम है ।

मालूम हो कि पिछले 24 घंटों में COVID19 के 55,722 नए मामले सामने आए है और और 579 लोगो की मौत हुई हैं।

जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 75,50,273 हो गई है । जिसमें 7,72,055 सक्रिय मामले, 66,63,608 लोग ठीक हो चुके है ।

बीमारी से मरने वालो की संख्या बढ़ कर 1,14,610 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के अनुसार रविवार (18 अक्टूबर) तक COVID19 के लिए कुल 9,50,83,976 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,59,786 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment