न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:राजू कुमार बने बिशनपुर थानाध्यक्ष,संभाला पदभार

कोचाधामन /सरफराज आलम कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में किशनगंज एसपी संतोष कुमार की ओर से प्रपत्र जारी किया गया है। रविवार को राजू कुमार ने बिशनपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार का आम … Read more

सात सूत्री मांगों को लेकर डीएम समेत जिले के वरीय अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राज कुमार/किशनगंज बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ (बिस्वा) के आह्वान पर जिले के कल्याण पदाधिकारियों ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के कल्याण … Read more

कृषि विभाग की टीम ने जुगाड़ वाहन पर लदे 90 बोरी उर्वरक किया जब्त, भीड़ बलपूर्वक चालक को छुड़ा ले गई साथ

किशनगंज/सागर चंद्रा कृषि विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाये जा रहे 90 बोरी उर्वरक लदे जुगाड़ वाहन को जब्त किया है। शनिवार शाम उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लंबा बस्ती आदिवासी टोला के समीप महीन गांव की दिशा से आ रहे जुगाड़ वाहन को संदेह के आधार पर … Read more

मजलिस-ए-शेर-ओ-अदब की मासिक गोष्ठी में ‘अश्क-ए-वफ़ा’ का विमोचन

पोठिया प्रखंड के पहले काव्य-संग्रह को साहित्यिक जगत ने बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि पोठिया/किशनगंज/राज कुमार मजलिस-ए-शेर-ओ-अदब, किशनगंज के तत्वावधान में कोलथा पंचायत भवन, पोठिया में मासिक काव्य एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कवि आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी के प्रथम काव्य-संग्रह ‘अश्क-ए-वफ़ा’ का गरिमापूर्ण विमोचन किया गया। बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय … Read more

शिकायत पर वार्ड 28 पहुंचे नप अध्यक्ष, नाला निर्माण का लिया जायजा

किशनगंज:वार्ड नंबर 28 में नाला निर्माण की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलनिकासी समेत नाला निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि नाला नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है और उन्हें परेशानी का सामना … Read more

डाकपोखर में जन्माष्टमी पर डांडी फोर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ डांडी फोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों की … Read more

संकल्प सीएलएफ मटियारी में भावपूर्ण विदाई समारोह, संजय कुमार को दी गई शुभकामनाएं

संकल्प सीएलएफ मटियारी में भावपूर्ण विदाई समारोह। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के मटियारी में स्थित संकल्प सीएलएफ के तत्वावधान में रविवार को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संकल्प सीएलएफ से जुड़े संजय कुमार को विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए … Read more

बोल बम के जयघोष के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ मां शारदा क्लब का दल।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के बभनगामा गांव स्थित मां शारदा क्लब के सदस्यों का एक दल रविवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए बाबा धाम (देवघर) रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। … Read more

टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। … Read more

टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, दर्जनों स्थानों पर लगा मेला,दिखा उत्साह

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर हवाकोल, रहमतपुर, महुआ, बेणुगढ़, मटियारी, बीबीगंज, फतेहपुर, शीशागाछी, फुलबाड़ी, चरचरिया सहित दर्जनों स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी को लेकर … Read more