कोचाधामन /सरफराज आलम
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में किशनगंज एसपी संतोष कुमार की ओर से प्रपत्र जारी किया गया है। रविवार को राजू कुमार ने बिशनपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार का आम लोगों के साथ सकारात्मक एवं बेहतर संबंध रहा है। इससे पूर्व वे पुलिस पिकेट धनपुरा के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही।