टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के बभनगामा गांव स्थित मां शारदा क्लब के सदस्यों का एक दल रविवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए बाबा धाम (देवघर) रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि बाबा धाम की यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा के दौरान देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आस्था के साथ यह यात्रा उनके लिए विशेष महत्व रखती है।
बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले दल में रुपेश कुमार झा, सुष्मा देवी, पूनम कुमारी, सपना कुमारी, शिवम कुमार, अभय किशोर झा, दिनेश कुमार झा, बासुदेव मंडल, प्रीति देवी, प्रेम कुमार एवं अनिल झा शामिल हैं। दल के रवाना होने पर ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।