न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, दर्जनों स्थानों पर लगा मेला,दिखा उत्साह

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर हवाकोल, रहमतपुर, महुआ, बेणुगढ़, मटियारी, बीबीगंज, फतेहपुर, शीशागाछी, फुलबाड़ी, चरचरिया सहित दर्जनों स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया।


जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने मेले में लगी विभिन्न दुकानों, झूलों एवं मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया।

जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विभिन्न पूजा स्थलों और मेला परिसर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक एवं पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Comment