संकल्प सीएलएफ मटियारी में भावपूर्ण विदाई समारोह।
टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र के मटियारी में स्थित संकल्प सीएलएफ के तत्वावधान में रविवार को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संकल्प सीएलएफ से जुड़े संजय कुमार को विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार के साथ बिताए गए कार्यकाल एवं उनके योगदान को याद किया गया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी संस्था में साथ मिलकर कार्य करने वाले व्यक्ति की विदाई का क्षण भावुक करने वाला होता है। संजय कुमार ने संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया।समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संजय कुमार को पुष्पमाला एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके आगामी जीवन के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर एमबीके बिनोद कुमार, बीके कविता कुमारी, अनिल कुमार, मुन्ना कुमार, पिंकू कुमार, सीएफ रंजीता कुमारी सहित सीएम एवं संकल्प सीएलएफ से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर भी चर्चा की गई। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संजय कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।