न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में चक्रवाती तूफान को लेकर जिले वासियों को किया गया अलर्ट ।

किशनगंज /संवाददाता

किशनगंज जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने संभावित चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया । मालूम हो की बंगाल की खाड़ी में 19 मई के शाम चक्रवाती तूफान आने की संभावना है और इसका असर बंगाल , उड़ीसा ,बिहार सहित देश के अन्य राज्यो में पड़ने वाला है । जिसके बाद जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है ।जिला पदाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश ने बेतार संवाद के जरिए यह जानकारी दी है के आंधी तूफान से तेज हवा चल सकती है और बिजली कटौती की जा सकती है ।इसलिए सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए मालूम हो के जिले में मौसम का मिजाज बदल चुका है और घने बादल आकाश में छाए हुए हैं और तेज बारिश होने की संभावना है । न्यूज़ लेमन चूस भी आप से अपील करता है कि घरों में ही रहे और प्रशाशन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करे ।

Share this news

Leave a Comment