न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड ,मिले 86 हजार से अधिक मरीज

देश/डेस्क

देश में आज फिर कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले है ।मालूम हो कि विगत एक सप्ताह से लगातार बड़े पैमाने पर देश में कोरोना मरीज मिल रहे है ।स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 मामले सामने आए है और 1,089 मौतें हुईं है ।


जिसके बाद देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 40,23,179 पहुंच चुकी है, जिसमें 8,46,395 सक्रिय मामले, 31,07,223 ठीक हो चुके हैं ।बीमारी से मृतकों कि संख्या बढ़ कर 69,561 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के मुताबिक 4 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4,77,38,491 टेस्ट किए गए, जिसमें से 10,59,346 टेस्ट कल किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment