न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :भारत और चीनी सैनिकों के बीच फिर हुई झड़प ,श्रीनगर- लेह NH को किया गया बंद

देश/डेस्क

भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है ।मालूम हो कि 29-30 अगस्त की रात को चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच धक्का मुक्की हुई है और भारत के जाबाज सैनिकों ने चीन के उकसावे का करारा जवाब दिया है ।

सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक LAC पर चीन यथास्थिति बदलने की कोशिश में लगा हुआ था ।जिसके बाद भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जबाव दिया गया है ।

मालूम हो कि लद्दाख के पेंगोन लेक क्षेत्र में यह झड़प हुई है ।जिसके बाद एहतियातन श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को आम लोगों के लिए तत्काल बंद कर दिया गया है ।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है ताकि अगर किसी तरह का दुसाहस पुनः चीन के द्वारा किया जाए तो उसका मुंहतोड़ जबाव दिया जा सके ।दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में किसी तरह के नुकसान की अभी तक खबर नहीं है ।

Share this news

Leave a Comment