न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने गोली कांड के अभियुक्त के घर पर चिपकाया नोटिस

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष


बहादुरगंज पुलिस ने रविवार के दिन बहादुरगंज थाना कांड संख्या 06/20,07/20के फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त के घर पूर्णिया जिला के अनगढ़ थाना क्षेत्र जाकर किया इस्तेहार तामिला चिपकाया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने कहा कि विगत कई माह पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र में हुए मुर्गी व्यवसाई पर हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शम्स जफर पिता अनश जफर की तलाश लगातार किशनगंज पुलिस द्वारा जारी है ,परंतु फिर भी अभियुक्त शम्स जफर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था।दिनांक 17-05-20को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा निर्गत इस्तेहार तामिला को बहादुरगंज पुलिस के माध्यम से पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र जाकर अभियुक्त शम्स जफर के निवास स्थल पर तामिला करवाया गया।
वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने यह भी कहा कि अभियुक्त शम्स जफर के विरुद्ध अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share this news

Leave a Comment