न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :भारत नेपाल सीमा पर नेपाल एपीएफ और एसएसबी जवानों ने किया पैदल मार्च ,ग्रामीणों को दी हिदायत

किशनगंज/दिघलबैंक /संवादाता

ग्रामीण क्षेत्रों में भी फेल चुकें कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर भारत नेपाल सीमा पर दोनों ओर से किसी भी तरह का कोई आवाजाही ना हो लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, जिसको लेकर सीमा पर भारत क्षेत्र में एसएसबी ओर नेपाल में अस्थायी कैम्प कर रहें एपीएफ के जवान सख्त पहरेदारी कर रही है। दोनों पड़ोसी देशों के जवान आपस में समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त गस्ती कर लोगों को संक्रमण से बचें रहने के लिए लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दे रहें हैं।

गुरुवार को एसएसबी 12 वीं बटालियन सी कंपनी मोहामारी की कजला सीमा चौकी के जवानों ओर नेपाल एपीएफ भामटोली बीओपी के जवानों ने बॉडर पीलर संख्या 131 और 132 के बीच करीब पैदल मार्च किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को लॉकडाउन को लेकर जारी सीमा सील होने पर किसी भी तरह का आवाजाही नही करने की अपील की। कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर विकास चंद विश्वास ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि दोनों ओर से कोई आवाजाही ना हो दोनों ओर से जवान सीमा पर सख्त नजर रख रहें हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोग धैर्य और संयम से काम ले कोरोना को लेकर सभी जगहों पर संकट जारी है एक बार स्तिथि सामान्य होते ही सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।

संयुक्त गस्ती में एसएसबी की ओर एसआई/जीडी तहोंग लामतुंग, एएसआई/ जीडी बीरेंद्र हज़ारिका, एचसी/जीडी एल. रॉबर्ट डोंगर, सीटी/जीडी वाघमारे कैलाश, धर्मेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव,धर्म राज, विजय कुमार जबकि एपीएफ नेपाल की ओर से एसआई ज्ञान बहादुर कार्की, एएचसी गणेश लिम्बू, सीटी आशिक लामा, टीकाराम तमांग,अमर नेपाल आदि जवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment