न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज पहुंचा मजदूरों का जत्था किया गया क्वार्णटीन सेंटर

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से तीसरे चरण में लॉकडाउन को लागू किया गया है एवम आवागमन के सभी साधनों को भी तत्काल अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।वहीं इसी कड़ी में रविवार के दिन अन्य अन्य राज्यों से आये 45 प्रवासी मजदूरों का एक जत्था ट्रक के माध्यम से बहादुरगंज पहुंचने की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी मजदूरों का थर्मल स्कैनर के माध्यम से जांच कर उन सभी45 मजदूरों को 21दिनों के लिए क्वारीनटाईन सेंटर में रहने की हिदायत दी।मौके पर बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल ने बताया कि दिल्ली से बहादुरगंज आये सभी मजदूरों को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धिमटोला में 21दिनों के लिए क्वारीनटाईन किया गया है एवम सभी मजदूरों को अपील करते हुए कहा गया है कि क्वारीनटाईन सेंटर में भी सोशल डिस्टेन्स का पूर्णतः पालन करे एवम स्वस्थ होकर सभी अपने अपने घरों में जाये।
मौके पर मुख्य रूप से बहादुरगंज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, बीएचएम अजय कुमार, डॉ निसार आलम,डॉ सत्यप्रकाश, डॉ मो आदिल सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment