न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गुपचुप सीमा पार करते 6 नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने पकड़ा ।

किशनगंज /ठाकुरगंज /रणविजय

एसएसबी 41 वीं वाहिनी की कार्रवाई



भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के गुरसिंग बस्ती बीओपी के जवानों ने शनिवार के दिन भारतीय क्षेत्र होकर नेपाल की सीमा में गुपचुप तरीके से प्रवेश करते हुए छः नेपाली नागरिकों को पकड़ा है।एसएसबी सूत्रों के हवाले से मिली खबर अनुसार सभी छः व्यक्ति नेपाल के निवासी बताए गए हैं।पकड़ाये नेपाली नागरिकों से पूछताछ में यह पता चला है कि यह लोग रोजगार के लिए केरल के एक होटल में नौकरी पेशा करते थें,मगर कोरोना संक्रमण काल में देश में लागू लॉकडाउन के बाद होटल बंद हो जाने के कारण यह लोग बेरोजगार होकर अपना देश लौट रहे थें।इधर सीमा सील होने के कारण किसी तरह ये सभी छः नेपाली नागरिक गुपचुप तरीके से भारत के रास्ते सीमा पार कर नेपाल क्षेत्र में प्रवेश करने की फ़िराक में लगे ही थें कि सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों की नज़र इनपर पड़ गई और सभी पकड़े गए।पकड़ाए नेपाली नागरिकों में राजेन्द्र ऋषिदेव,बुदेश्वर ऋषिदेव,जेठुआ ऋषिदेव, मानसी ऋषिदेव,गेगा देवी थापा, जेतुआ ऋषिदेव का नाम शामील है जिन्हें आवश्यक कार्रवाई उपरांत पश्चिमबंगाल के नक्सलबाड़ी थाना के हवाले कर दिया गया है और जिन्हें अब स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भेजा जाएगा।ज्ञात हो कि इनसे पहले भी एसएसबी 41 वीं वाहिनी के मदनजोत व पानीटंकी के जवानों ने सीमा पार करते हुए दो अलग अलग दिनों में 12 नेपाली नागरिकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

Share this news

Leave a Comment