काला शनिवार – हादसों का जिम्मेवार कौन ?

SHARE:

अलग अलग हादसों में 29 की गई जान दर्जनों घायल

राजेश दुबे

 शनिवार को यूपी के औरैया में जहा दो ट्रकों के आपस में भिड़ंत से 24 श्रमिको की मौत हो गई वहीं 30 मजदूर घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है ।जबकि दूसरी घटना  मध्य प्रदेश के सागर जिले में घटी और 5 मजदूरों की मौत हो गई और दो दर्जन मजदूर घायल हो गए ।जानकारी के मुताबिक सभी प्रवासी मजदूर थे और अलग अलग स्थानों से अपने घर जा रहे थे ।घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है साथ ही मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना  व्यक्त की है वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है ।घटन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संवेदना जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो राहत कार्यों में मदद करे । मालूम हो कि सरकार द्वारा ट्रेन चलाए जाने के बावजूद बड़े पैमाने पर अभी भी  मजदूर पैदल ही अपने घरों की तरफ लौटने को मजबुर है और तमाम दावों की हवा निकल गई है ।सवाल उठता है कि आखिर इन हादसों का जिम्मेवार कौन है अभी एक सप्ताह पहले ही एमपी के 16 श्रमिको की ट्रेन से कट कर मौत हुई थी बताया गया था कि सभी थक कर रेलवे ट्रैक पर सो गए थे और अब यह घटना घटी है  । कोरोना प्रकोप के बाद जारी लॉक डाउन में अभी तक सैकड़ों लोगो की मौत हादसों में हो चुकी है ।सरकार द्वारा कि गई बार बार अपील का कोई असर नहीं हुआ ।मजदूर जिस राज्य में थे वहां उन्हें सुरक्षा और दो जून की रोटी मुहैया करवाने में सरकार विफल रही ।राज्य चाहे कांग्रेस शासित हो या लेफ्ट या फिर राइट कोई राज्य मजदूरों का दिल नहीं जीत पाया , मजदूर जिन्होंने अपने कठिन मेहनत से मुंबई ,दिल्ली , राजस्थान को विकसित राज्य बनाया उन्हें ये राज्य दो जून की रोटी और सुरक्षा नहीं दे पाए जो कि सत्ता पर आसीन लोगो की पोल खोल के लिए काफी है ।आखिर तमाम राज्यो में चेक पोस्ट बनाए गए है कि सामाजिक दूरी का उलंघन ना हो और ट्रक बसों में सवारियां बिना सरकारी अनुमति के ना जाय उसके बावजूद आखिर ट्रक में बैठ कर 1500 से 2000 किलो मीटर तक की दूरी तय करके ये श्रमिक कैसे महाराष्ट्र से बिहार ,यूपी पहुंच जा रहे है ।सवाल उठत है इन हादसों का जिम्मेवार कौन है ?सरकार उनके खिलाफ क्या करवाई करेगी ? क्या मजदूरों के मौत के बाद मुआवजे कि घोषणा कर देना ही सत्ता पर बैठे लोगों का अंतिम कर्तव्य है ? 

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!