न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोशल डेस्टेंसिंग का पालन करते हुए 120 लोगो को दिया गया किट

प्रखंड प्रमुख माला कुमारी और उप प्रमुख राजीव भारती के द्वारा किया गया वितरित । प्रवासियो के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

कटिहार / रितेश रंजन

कटिहार जिले के वैसे प्रवासी मजदूर जो बाहर जाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे लगातार काफी दिनों से बाहर थे पर कोरोना जैसी महामारी को लेकर सभी अपने-अपने प्रखंड वापस आ रहे हैं, सरकार के निर्देशानुसार सबको कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है ।

मालूम हो कि  बरारी प्रखंड के मध्य विद्यालय भंडार तल जहां क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है, लगभग 120 व्यक्तियों के बीच कीट के साथ- साथ बर्तन, थाली, गिलास,लोटा सहित खाने पीने की चीजें का वितरण.प्रमुख माला कुमारी एवं उप प्रमुख राजीव भारती के द्वारा किया गया, साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले वैसे प्रवासी मजदूर जो बाहर से आए हैं सबसे सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं लॉक डाउन के सारे नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Share this news

Leave a Comment