न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है ?

पटना /डेस्क

बिहार महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है ।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भारी तना तनी है ।

बता दे कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल शनिवार को पटना पहुंचे थे और उन्हें महागठबंधन के नेताओ से मुलाकात करना था ।

लेकिन बिना किसी से मिले ही वो रविवार शाम को दिल्ली लौट गए जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि महागठबंधन मजबूत है को लेकर दावा किया जा रहा था वो कमजोर है । गौरतलब को की शुक्रवार को AIMIM भी पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी पर डोरे डाल चुकी है । सूत्रों की माने तो AIMIM और हम के बीच कई विषयो पर सहमति भी बनी है ।

श्री गोहिल विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह और फिर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के आवास पर जाकर उनसे शनिवार को  मिले थे ,और रविवार को उन्हें अन्य दलो के नेताओ जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल है से मिलना था । लेकिन वो लौट गए ।जिसके बाद राजनैतिक गलियारे में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।

Share this news

Leave a Comment