न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश:हिंदुत्व का बलिदान देकर उद्भव बहुत बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं -विहिप

देश/डेस्क

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे सह शिवसेना नेता पर तंज कसते हुए कहा दिल्ली में बैठकर भूूूमि पूूजन  करने से क्या ये काम अहंकार को प्रदर्शित नहीं करेगा। श्री कुमार ने कहा कि भूमि पूजन में जब 200 लोग ही शामिल तो ऐसे में खतरा कहां से पैदा होगा। मैं उद्धव ठाकरे जी को कहना चाहता हूं अपने हिंदुत्व का बलिदान कर अपनी सरकार को बचाए रखने के लिए वो बहुत बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं ।

विहिप नेता ने कि बाला साहब ठाकरे की आत्मा इनके (उद्धव ठाकरे) बारे में क्या सोच रही होगी। भूमि पूजन का मतलब  होता है भूमि की पूजा कर उससे उसकी खुदाई के लिए क्षमा मांगना ।मालूम हो कि उद्भव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि पूजन की बात कही थी ।

गौरतलब हो कि आगामी 5 अगस्त को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ,लाल कृष्ण आडवाणी,उमा भारती ,संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य लोग भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसे लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है ।

Share this news

Leave a Comment