न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

केंद्र सरकार न्याय योजना लागू करे -राहुल गांधी

देश/डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉक डाउन की वजह से गरीब लोगो पर मार पड़ी है इसलिए वो पीएम से मांग करते है कि सरकार गरीबों के खाते में 7500 रुपए डाले । श्री गांधी ने कहा कि पीएम कहते है की सरकार के पास गरीबों के पास पैसे नहीं है लेकिन सरकार ने अमीर उद्योगपतियों का कर्जा आखिर क्यों माफ किया ।

राहुल गांधी ने चीन मामले पर भी तंज कशा और कहा कि चीन ने चार जगहों पर भारत की जमीन पर कब्जा किया है ।पीएम बताए की भारत की जमीन को वो कैसे खाली करेंगे ।मालूम हो कि लॉक डॉउन के बाद से ही सरकार को घेरने की कोशिश राहुल गांधी द्वारा की जा रही है ।राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर उक्त बाते कही ।

Share this news

Leave a Comment