न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शहर में सफाई व्यवस्था नदारद ।सूअरों के प्रकोप से परेशान शहरवासी

किशनगंज/संवादाता

नगर के 34 वार्डों में सफाई के नाम पर हर माह लाखों रूपया खर्च हो रहे है, किन्तु नगर के अंदर साफ-सफाई कहीं देखने को नहीं मिल रही है। स्वच्छ नगर की कल्पना कोरा साबित हो रहा है।

ना तो नगर के अधिकांश वाडों में झाडू लगता है और ना ही नियमित डोर टू डोर कचरा का उठाव ही हो रहा है ।

नगर में नियमित सफाई नहीं होने को लेकर नगर के लोगों द्वारा कई बार कार्यपालक पदाधिकारी से कारवाई की मांग की गई है। मालूम हो कि शहरी क्षेत्र के रूईधासा मुहल्ले में सूअरों के प्रकोप से लोग परेशान है जबकि जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा बार बार सूअरों के धरपकड़ हेतु बात कहीं जाती है उसके बाद भी चहुंओर गंदगी का अंबार है ।

बारिश के बाद तो कई वार्डो यथा डुमरिया भट्टा , धरम गंज , पश्चिमपाली में नरकीय स्थिति है और सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर माह लाखो रुपए खर्च होने के बाद भी सफाई व्यवस्था नदारद है और लोग वार्ड पार्षद को इसके लिए जिम्मेवार ठहरा रहे है कि वार्ड पार्षद अगर इस ओर ध्यान दे तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है । 

Share this news

Leave a Comment