न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

 जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों  और आतंकवादियों  के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है.  सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं ।

मालूम हो कि कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया है साथ ही पिछले 6 महीने में 109 आतंकियों का सफाया सेना के जवानों द्वारा किया गया है वहीं सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है ।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद सेना के द्वारा लगातार जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है। 

Share this news

Leave a Comment