नेताओ और कार्यकर्ताओं में जनसंवाद के बाद उत्साह
अररिया /सुमन ठाकुर
नयी दिशा नयी गति और नयी तकनीक के माध्यम से रविवार की संध्या आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार जन संवाद कार्यक्रम को कोशी कॉलनी बथनाहा में सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निहाल डालमिया एवं उपमुख्य पार्षद मोती खान के उपस्तिथि में न सिर्फ इस वर्चुअल संबोधन को देखा और श्रवण किया। बल्कि सशक्त बिहार और समृद्ध बिहार बनाने के लिए सागर्भित विचारों को आत्म सात कर जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

जन संवाद के उपरांत गृह मंत्री श्री शाह के उत्प्रेरक विचारों से प्रभावित भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने बताया कि।श्री शाह ने मोदी जी ने छह साल के अंदर करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रकाश लाने के प्रयास को उद्धत करते हुए कहा कि कहा की ये जनसंवाद दल के गुणगान गाने की नही यह संवाद जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने के लिए है नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक रहा कहा कि भाजपा पहला दल है जिन्होंने वर्चुअल तरीके का प्रयोग करते हुए सहित अररिया संपूर्ण बिहार के 45 संगठनात्मक जिला के 70 हज़ार से अधिक बुथों पर लगभग 2 लाख लोगों से अधिक कार्यकर्ता पार्टी समर्थक समेत आम जनता बीच अपने विचार को पहुचाने का काम किया है कहा कि गृह मंत्री द्वारा दिए गए आत्म निर्भर भारत के मंत्र का को अंगीकार कर आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन क्लीन स्वीप कराने के लिए संकल्प लिया।

मौके भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह, राम यादव, मुन्ना राम, मनीष सोनी ,रवि आर्या, शशि चौरसिया, मिठ्ठू दास, जिंतेंद्र साह आदि अनेकों सदस्य मौजूद थे। वही खबासपुर मंडल भाजपा ने सभी शक्ति केंद्रों पर 50 से अधिक बुथों पर सुनी माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की बिहार जन संवाद,मंडल के मझूवा शक्ति केंद्र पर युवा मोर्च मंडल अध्यक्ष पप्पू विश्वास के आवास पर सुनी गई,मौके पर फारबिसगंज के माननीय विधायक विद्यासागर केसरी,जिला भाजपा महामंत्री प्रताप नारायण मंडल,भाजयुमो अररिया के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया, महामंत्री मृत्युंजय झा,संभु दास, संजीव चौधरी सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।।