न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मैने कभी नहीं कहा मोदी को दिल्ली से हटा दिया जाए – ममता

देश /डेस्क

बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे वास्तव में बुरा लगता है कि जब हम COVID19 और Amphan के खिलाफ लड़ रहे हैं और जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं, तो कुछ राजनीतिक दल हमें हटाने के लिए कह रहे हैं।ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली से हटा दिया जाए ।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह राजनीति करने का समय है ? भाजपा द्वारा केंद्रीय टीम भेजे जाने के मुद्दे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों से वे कहां थे? हम जमीन पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा बंगाल COVID19 और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेगा । मालूम हो कि राज्य में चुनाव नजदीक है और ममता कोई स्पेस नहीं छोड़ना चाह रही है भाजपा को कटघरे में खड़ा करने में ।

Share this news

Leave a Comment