देश /डेस्क
वर्चुअल रैली हम सभी के लिए एक नया अनुभव है शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव कोरोना के साए में ही लड़ा जाएगा । इसलिए जो चुनाव कैंपेन के रेगुलर तरीके थे वो अब लागू नहीं होंगे। श्री नड्डा ने कहा को मोदी 2.0 के एक साल पूरे होने पर हमारी 75 वर्चुअल रैली होंगी, एक-एक रैली में 50-50 हजार लोग जुड़ेंगे।
श्री नड्डा ने कहा जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयारी की और उसके लिए देश को भी तैयार किया वह पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है ।एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना गठबंधन पर जारी गतिरोध पर कहा कांग्रेस जब भी किसी दूसरे दल के साथ सरकार बनाती है,तो वो उसे धोखा देती है, सरकार में दिक्कतें पैदा करती है। कांग्रेस का इतिहास धोखाधड़ी का है ।

























