न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :डीएम ने की समीक्षा बैठक, खाद का कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई का दिया आदेश


किशनगंज /प्रतिनिधि

अलग अलग विभागों के कार्यों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा ।

जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई।बैठक में कृषि,गव्य,पशुपालन,उद्यान,विद्युत,आत्मा,सहकारिता,लघु जल संसाधन,कृषि विद्युत व अन्य कृषि से जुड़े विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा कृषि यांत्रीकरण , विभिन्न कृषि योजनाओ तथा कृषि संबंधित अन्य कार्यों पर कृत कार्रवाई की जानकारी दी गई।उनको निर्देश दिया गया की सहकारिता समेत संबद्ध अन्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कृषि के बेहतर समृद्धि के लिए कार्य करवाना सुनिश्चित करें।साथ ही, किसान सम्मान निधि योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों को संबंधित पदाधिकारी से समन्वय कर एक सप्ताह में निराकरण कराए।

खाद की कालाबाजारी पर निगरानी रखकर आवश्यकतानुसार छापामारी कराएं। तत्पश्चात उर्वरक,कृषि कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति,उन्नत बीज उपलब्धता,पंचायत में खराब पड़े नलकूप की मरम्मत तथा आवश्यक जल संचयन जीर्णोद्धार आदि संबंधित विभाग की विभिन्न योजना का लाभ स्थानीय लाभुकों को दिलवाने हेतु यथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसी प्रकार आत्मा के द्वारा कृषि प्रशिक्षण,जीविका के स्तर से मखाना प्रोसेसिंग प्लांट स्थापना की संभावना पर कार्य योजना बना कर कार्य करने,एलडीएम को बैंक के स्तर से विभिन्न योजनाओं के संबंधित अनुदान , ऋण,सरकारी सहायता राशि लाभुकों को शीघ्र दिलवाने हेतु निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि एतद संबंधी सूची संबंधित पदाधिकारी से प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कागजात एक सप्ताह में लाभुकों से प्राप्त कर उनको राज्य सरकार की स्कीम का लाभ दिलवाए।


जिलाधिकारी ने नलकूप मरम्मत हेतु संबद्ध पंचायत के मुखिया को निर्देशित कर नलकूप मरम्मत करवाने हेतू डीडीसी को अनुश्रवण का निर्देश दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि योजना अंतर्गत प्राप्त आवंटन का नियमानुसार निकासी ससमय करें।

Share this news

Leave a Comment