न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 15 हजार से अधिक नए मरीज मिले,77 की हुई मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 15,388 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,44,786 पहुंच चुकी है।वहीं 77 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,930 हो गई है।

मालूम हो कि सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,87,462 है और बीमारी से अभी तक कुल 1,08,99,394 ठीक हो चुके हैं ।

देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक कुल 2,30,08,733 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,27,16,796 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,48,525 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment