न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बाइक सवार बदमाशो ने शिक्षिका से लूट लिया सोने का चैन ,बाइक छोड़ फरार हुए बदमाश

बिहार /पटना

राजधानी पटना के कंकड़बाग थाने के अंतर्गत पंच शिव मंदिर के पास गुरूवार को जगदीष शर्मा गली में शिक्षिका वंदना कुमारी से सोने की पचास रूपये की चेन बाइक सवार बदमाशों छीन ली। वंदना कुमारी ट्रांसपोर्ट नगर डीएवी स्कूल में शिक्षिका थी। चेन छीन कर भागने के दौरान बदमाशों की अपाची बाइक स्लीप कर गिर गया। जिससे दोनों बाइक सवार बदमाश नीचे गिर पड़े।


इस दौरान दोनों बाइक सवार चोर को पकड़ने के लिए लोग पीछे से दौड़े, बाइक सवार बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गये। इस घटना के बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर अपाची बाइक को जब्त कर ली। पुलिस बाइक  नंबर द्वारा मालिक के पहचान कर अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।पीड़ित शिक्षिका वंदना कुमारी का घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एलआइजी आठ में घर है। शिक्षिका पैदल ही घर की ओर आ रही थी इस दरम्यान् दो बाइक सवार लूटरे ने आकर गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया।

शिक्षिका द्वारा शोर मचाने पर एक युवक ने बाइक से चेन लुटेरे का पीछा किया। भागने के दौरान बदमाश कुछ दूरी पर गिर गया तो कुछ और लोगों ने दोनो चेन लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों को अपने पीछे आते देख दोनो चेन लुटेरों अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।

Share this news

Leave a Comment