न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

असम :पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं -अमित शाह

देश/असम

बीजेपी के वरिष्ट नेता सह केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह आज असम पहुंचे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है । श्री शाह ने नगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि असम में 15 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही मगर कभी श्रीमंत शंकर देव जी की भूमि को उन्होंने पुण्य स्थली मानकर उसमें एक स्मारक बनाने का काम नहीं किया।

उन्होंने कहा आपने भाजपा को मौका दिया और हमारे दोनों नेताओं ने श्रीमंत शंकर देव जी के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई है।उन्होंने कहा पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं।

श्री शाह ने कहा जो असम पहले हथियार, आंदोलन के लिए जाना जाता था, वहां बोडो लैंड का समझौता हुआ।नरेन्द्र मोदी जी ने 5 साल में करीब 35 बार उत्तर पूर्व का दौरा कर यहां के विकास कार्यों को गति दी।

वहीं श्री शाह ने केंद्र सरकार द्वारा असम के विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी किया और कहा बाढ़ के कारण यहां लाखों लोग अपने घर को छोड़कर जाने के मजबूर होते हैं।सैटेलाइट के माध्यम से ऐसे स्थान ढूंढे गए हैं, जहां से पानी को डायवर्ट करके बड़े-बड़े तालाब बनाए जाएंगे, सिंचाईं की व्यवस्था की जाएगी, पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे और असम को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा असम आंदोलन के वक्त जिस कांग्रेस ने असम ये युवाओं पर गोली चलाई, इसको जिताने के लिए आंदोलन करने वाले अलग-अलग नाम से भाजपा के वोट काटने के लिए खड़े हुए हैं।उनका मकसद है कांग्रेस को जिताना और सभी को मालूम है कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती है।

मालूम हो की श्री शाह नगांव (असम) के महामृत्युंजय मंदिर में 126 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भी हिस्सा लिया है और लोगो के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की है ।

Share this news

Leave a Comment