न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम सहित अन्य खिलाड़ियों को डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने प्रदान किया पुरस्कार

किशनगंज /संवादाता

स्थानीय शहीद असफाक उल्लाह खां स्टेडियम में चल रहे स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के उपरांत समापन समारोह में जिलाधिकारी , डॉ आदित्य प्रकाश ने विजेता टीम समेत अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।


मौके पर जिलाधिकारी ने रनर अप किशनगंज की टीम,विजेता कटिहार की टीम को ट्रॉफी तथा अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ी को आयोजक की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया। जिलाधिकारी ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए जिला में खेल के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।







खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाधिकारी ने खेल भवन – सह – व्यायामशाला भवन निर्माण, इनडोर स्टेडियम निर्माण की भावी योजना पर चर्चा की। खेल विकास और खिलाड़ियों के हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डीएम के अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी,आईसीडीएस के सुशील झा व अन्य उपस्थित थे।






Share this news

Leave a Comment