न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :राज्यपाल श्री फागू चौहान ने किया झंडोतोलन ,कहा हर नागरिक को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा

बिहार /पटना

बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है -श्री चौहान

बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान ने आज गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया और उसके बाद उन्होंने राज्यवासियों को संबोधित किया है ।

राज्यपाल श्री फागू चौहान ने कहा कि बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि कोरोना संक्रमण को राज्य सरकार के अथक प्रयास से बिहार में काफी हद तक  नियंत्रित रखने में सफलता मिली है। हर निवासी को नि:शुल्क टीकाकरण का निर्णय सरकार ने लिया है।

कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पूरी तरह बिहार में पालन कराया गया है। इसके पहले उन्होंने जवानों के परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।  

इस मौके पर राज्यपाल ने बिहार निवासी सेना के जवानों को राज्य सरकार द्वारा नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्हें पूर्व में भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था। गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम व स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दूसरा स्थान मिला।






Share this news

Leave a Comment